Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आधा घंटे पहले शुरू होंगे आईपीएल प्लेआॅफ

नयी दिल्ली
आईपीएल मैचों को आधी रात से आगे जाने से रोकने के लिए सभी चार प्लेआॅफ मैच आधे घंटे पहले शुरू होंगे। आईपीएल के लीग मैच आमतौर पर रात आठ बजे से शुरू होते हैं लेकिन प्लेआॅफ मैचों को आधी रात से आगे जाने से रोकने के लिए बीसीसीआई ने प्लेआॅफ मैचों को साढ़े सात बजे से शुरू करने का फैसला किया है जबकि टॉस सात बजे होगा। यह भी समझा जाता है कि जयपुर में खेले जाने वाले चार महिला टी-20 चैलेंज मैच भी साढ़े सात बजे से शुरू होंगे और इनका सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह फैसला दिल्ली में बीसीसीआई का संचालन देखने वाली प्रशासकों की समिति की बैठक में लिया गया।