इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम करन ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह शुरूआती ओवरों में महंगे साबित हुए थे, लेकिन अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी कर अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने बल्ले से प्रदर्शन करने के साथ ही हैट्रिक विकेट भी हासिल किया।
काफी सीखने को मिलेगा

सैम करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल की नीलामी में 7.20 करोड़ में खरीदा था। इस प्राइस टैग के बाद उनसे लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“मेरा पहला आईपीएल है और यह अब तक बहुत अच्छा अनुभव रहा है, भारतीय परिस्थितियों में और भारी भीड़ के सामने खेल रहा हूँ। बड़े नामों और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले लोगों से सीखने के लिए बहुत कुछ है।”
इस खिलाड़ी से सीख रहा हूँ

सैम करन आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से काफी कुछ सीख रहे हैं। शमी इस समय वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। सैम करन ने आगे कहा
“मुझे शमी के दिमाग को समझने का मौका मिल रहा है। वह स्पष्ट रूप से एक शीर्ष श्रेणी के गेंदबाज हैं और मैं उनसे बहुत कुछ सीख रहा हूं, खासकर भारतीय परिस्थितियों में कैसे गेंदबाजी करनी है और मुझे यकीन है कि मैं टूर्नामेंट के अंत में एक बेहतर गेंदबाज बनूंगा।”
प्राइस टैग पर भी बोले

आईपीएल में कई बड़े खिलाड़ी प्राइस टैग की वजह से खुलकर प्रदर्शन नहीं कर पाते। सैम करन को भी 7 करोड़ और 20 लाख रूपये मिले हैं लेकिन वह इसपर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे। सैम ने कहा
“मुझे प्राइस टैग के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, मुझे बस एक खेल में प्रदर्शन करने और एक समय में के मैच लेने की कोशिश कर रहा हूँ। मैं वास्तव में भारत में खेलने का आनंद ले रहा हूं। दर्शक आपको यहां बहुत ऊर्जा देते हैं, वे वास्तव में खेल का आनंद लेते हैं और इससे खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित होते हैं।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल के बाद मैं एक बेहतर गेंदबाज बनकर निकलूंगा: सैम करन appeared first on Sportzwiki.