आईपीएल के इस सीजन में अभी तक कई विवाद सामने आये है जिनमे से एक है नो बॉल विवाद. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेंले गये मैच के इस विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है और ये विवाद अब थमता नहीं नजर आ रहा है. अब आईसीसी भी इसे लेकर काफी सीरियस हो गयी है.
ख़राब अंपायरिंग की वजह से हारी थी विराट कोहली की टीम

क्रिकेट मैच में ख़राब अंपायरिंग की बात कोई नई नहीं है. ऐसा मामला पहले भी सामने आ चुका है, लेकिन एक गेंद पर ख़राब अंपायरिंग से जीत और हार का अंतर हो जाना क्रिकेट में एक कलंक के जैसा है. आईपीएल के इस सीजन के सातवे मैच में जो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था एक विवाद हुआ था.
इस मैच में एक समय लग रहा था, कि बैंगलोर की टीम आराम से जीत जाएगी. अंतिम गेंद पर बैंगलोर को 7 रनों की जरुरत थी, मलिंगा द्वारा फेंके गये अंतिम गेंद पर बैंगलोर के बल्लेबाज शिवम मात्र 1 रन बना पाए और मुंबई मैच जीत गयी, लेकिन गेंद को दोबारा देखने पर पता चला की वो अंतिम गेंद नो बॉल थी.
मैच के बाद अंपायरों पर भड़क गये थे बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली

गेंद को दोबारा देखने के बाद जब नो बॉल की बात सामने आई तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान ख़राब अंपायरिंग पर भड़क गये और फ़ौरन मैच रेफरी से बात करने गये.
मैच रेफरी से मिलकर आने के बाद विराट के चेहरे पर गुस्सा साफ़ देखा जा सकता था.विराट ने इसके बाद मैच के बाद हुए इंटरव्यू पर बोलते हुए कहा था कि
” हम आईपीएल खेल रहे है ये कोई क्लब क्रिकेट का मैच नहीं चल रहा था. अंपायर को अपनी आँखे खोलकर ही मैदान में खड़े होना चाहिए. ये बात बहुत ही ख़राब है. उस एक गेंद की वजह से जीत और हार का अंतर हो गया. अंपायरों को अब अपना स्तर बढ़ाना होगा”.
पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवादित फ़ैसले

इस मैच के रेफरी सी शमशुद्दीन ने एक बार और भी ग़लत फैसला दिया था. वो वाकया था भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये एक टी-20 मैच का जिसमे इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को एलबीडबल्यू आउट दे दिया गया था. पर रिप्ले देखने के बाद पता चला था, कि गेंद पैड पर लगने से पहले जो रूट के बल्ले से भी लगी थी. इस एक ख़राब फैसले से इंग्लैंड की टीम हो उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था. एस रवि मुंबई और बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में मैदानी अंपायर थे और नो बॉल डालते समय वो ही अंपायरिंग कर रहे थे.
इस विवाद के ज्यादा बाद जाने के बाद अब आईसीसी ने इन दोनों अंपायरों के खिलाफ कार्यवाही करने का फ़ैसला किया है. अब देखना ये है की आईसीसी कोर्ट इनके खिलाफ क्या फ़ैसला लेती है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post विराट कोहली की टीम के खिलाफ नो बॉल डालना अंपायर को पड़ा महंगा, आईसीसी ने लिया ये फैसला appeared first on Sportzwiki.