Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइक हेसन ने कोटला की पिच को धीमा करार दिया

नयी दिल्ली
फिरोजशाह कोटला की पिच मौजूदा आईपीएल सत्र में चर्चा का केंद्र रही है और किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने शुक्रवार को इसे ‘लगातार धीमी पिच’ करार देते हुए कहा कि वह इसी के अनुसार तैयारी करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने कोटला पर चार में से तीन मैच गंवाए हैं और गुरुवार रात भी टीम को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। मेजबान टीम के बल्लेबाजों को पिच पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और एक मैच के बाद कोच रिकी पोटिंग ने इसे सबसे बदतर विकेट करार दिया था। हेसन ने कहा कि यहां की सतह को देखिए, हम गारंटी नहीं दे सकते कि पिच कैसी होगी, अधिकांश मैचों की पिच धीमी थी। उन्होंने कहा कि हम इसी के अनुसार तैयारी करेंगी, बेशक हमने पिछली रात हुआ मुकाबला नहीं देखा। हम गारंटी नहीं दे सकते कि पिच उसी के समान होगी लेकिन प्रकृति शायद समान रहेगी। हेसन ने कहा कि मौजूदा सत्र के अधिकांश मैचों के मध्यरात्रि के बाद खत्म होने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है क्योंकि टीमें खेल को धीमा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब मैच करीबी होता है… अगर आपने इसे साढ़े तीन घंटे का समय दिया है तो मुझे नहीं लगता कि संभवत: अतिरिक्त 15 मिनट से आपके जीवन में काफी फर्क पड़ने वाला है। 

हेसन ने कहा कि आम तौर पर वे मैच लंबे ंिखचते हैं जो काफी करीबी होते हैं। पंजाब के दो स्पिनर मुजीब उर रहमान और वरूण चक्रवर्ती के अलावा आलराउंडर मोइजेस हेनिरक्स चोटिल हैं और हेसन ने कहा कि अगर शनिवार को ये नहीं खेलते हैं तो बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि मुजीब ने अच्छी प्रगति की है, बेशक उसे उतना दर्द नहीं हो रहा जितना कुछ रात पहले हो रहा था। हम ट्रेनिंग के बाद उसे लेकर फैसला करेंगे। हेसन ने कहा कि कुछ दिन पहले टीम में जगह बनाने के बाद मोइजेस हेनरिक्स चोटिल हो गया था, यह चोट कुछ समय तक रहेगी, यह दुर्भाग्यशाली है और बेशक वरूण भी चोट के कारण लंबे समय तक बाहर है। हम उम्मीद करते हैं कि सभी खिलाड़ी बाकी आईपीएल में योगदान दे पाएंगे।