खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अजिंक्या रहाणे से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी छिन चुकी है। उनके स्थान पर एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया है। अब एक और आईपीएल टीम के कप्तान की नेतृत्वक्षमता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जन्मदिन विशेष: ये हैं सचिन तेंदुलकर के वे रिकॉर्ड, जो अभी है अन्य खिलाडिय़ों की पहुंच से बहुत दूर
अब कोलकाता राइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक से भी कप्तानी छीन सकती है। उनकी कप्तानी में आईपीएल-12 में शानदार शुरुआत करने वाली केकेआर को अन्तिम पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दिनेश कार्तिक की कप्तानी को लेकर केकेआर टीम के मालिक शाहरूख खान ने मुंबई में शीर्ष खिलाडिय़ों से मुलाकात की थी। हालांकि इस संबंध में कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच जैक्स कालिस ने कहा कि कप्तान को पद से हटाने पर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई।
जब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कालिस से पूछा गया कि जिस प्रकार राजस्थान रॉयल्स ने अंजिक्य रहाणे को खराब प्रदर्शन के कारण कप्तान पद से हटा दिया है, क्या कोलकाता नाइटराइडर्स भी ऐसा करने पर विचार कर रहा है। इस पर कालिस ने कहा कि नहीं हमने इस संबंध में चर्चा नहीं की और किसी ने यह मामला नहीं उठाया है।
गौरतलब है कि आईपीएल के इस संस्करण में दिनेश कार्तिक ने कप्तानी के साथ ही एक बल्लेबाज के रूप में भी अपनी टीम को निराश किया है। वह अभी तक नौ पारियों में 16.71 की औसत से रन बना सके हैं।