Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के तेज गेदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस खूबसूरत लड़की को कर रहे डेट, दोनों की एक साथ पर्सनल तस्वीर आई सामने

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को अपनी पूर्व प्रेमिका मोली किंग के साथ देखा गया, जिसके बाद खबरें चलने लगी कि वह इस दौर के तरफ दोबारा वापसी कर चुके है. उन्हें लंदन में हाथ में  हाथ डाले टहलते हुए देखा गया. कुछ समय पहले ही इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं.

बता दें कि पिछले साल मार्च में दोनों ने डेटिंग शुरू की थी. कहा जाता है कि ब्रॉड ने अपने क्रिकेट शेड्यूल की वजह से वह ज्यादा समय व्यतीत नहीं कर पाए. मोली किंग एक अंग्रेजी गायक-गीतकार, मॉडल, टेलीविजन और रेडियो एंकर हैं. यूके के सिंगल्स चार्ट में व्हाट्स अबाउट अस सहित कई टॉप-टेन और टॉप-फाइव सिंगल्स होस्ट कर चुकी हैं.

मौली किंग के साथ खरीददारी करते हूुए दिखाई दिए ब्राडः

ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट के अनुसार- एक-दूसरे के साथ मिलते हुे देखा गया ये खूबसूरत जोड़ा लंदन के वेस्ट एंड में खरीदारी के लिए गया हुआ था. वह दोनों प्रकृति को चार चांद लगा रहे थे. इसके पहले उन्हें लंदन के ही एक होटल से निकलते हुए देखा गया था.

अगस्त 2018 में उनके अलग होने के बाद ये अब दोबारा देखा गया है कि वह दोनों इस समय एक दूसरे को समय दे पा रहे है, इसके पहले अनबन के कारण दोनों ने ही दूर रहने का फैसला कर लिया था.

स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में वो गेंदबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए बहुत से मैचों के लिए अच्छा प्रर्दशन कर टीम को जीत दिलाई है.

126 टेस्ट मैचों में 437 विकट लेने वाले ब्राड ने तीनों फार्मेट में कीर्तिमान स्थापित किए है. एकदिवसीय मैचों में 121 वनडे मैच खेले है उनमें 178 विकेट हासिल किए है.

ब्रॉड ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया और 2007 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया.

The post इंग्लैंड के तेज गेदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस खूबसूरत लड़की को कर रहे डेट, दोनों की एक साथ पर्सनल तस्वीर आई सामने appeared first on Sportzwiki.