Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धवन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक : सौरव गांगुली

कोलकाता
दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने शिखर धवन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक करार दिया और खुलासा किया कि उनकी प्रेंच्च्चाइजी इस बायें हाथ के खिलाड़ी को हासिल करने के लिये बेताब थी। गांगुली ने कहा कि शायद वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। हम तब शिखर धवन को शामिल करने के लिये बेताब थे जब हमने सुना कि वह सनराइजर्स हैदराबाद छोड़ देंगे। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वह बेहतरीन खेल रहे हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज धवन अपनी घरेलू टीम में हैं और उन्होंने शुक्रवार की रात यहां कोलकाता नाइटराइडर्स पर दिल्ली कैपिटल्स की सात विकेट की जीत के दौरान 63 गेंद में नाबाद 97 रन की पारी खेली। गांगुली ने कहा कि यह टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण चरण है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि शिखर ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में प्रवेश करते ही अच्छा स्कोर बनाया।