Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन के फोटो के साथ अंग्रेज खिलाड़ी ने की शर्मनाक हरकत

नई दिल्ली
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन के द्वारा राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर के खिलाफ मांकड़िंग का प्रयोग करने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने को नाम नहीं ले रहा है. अश्विन की इस हरकत की चारों ओर आलोचना हुई तो कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें सही भी ठहराया. लेकिन अश्विन के विरोध में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जेम्स एंडरसन ने जो किया है वह बेहद शर्मनाक है.

एक वीडियो में जेम्स एंडरसन आर अश्विन की फोटो को काटते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी इस हकरत की भी जमकर आलोचना हो रही है. अश्विन ने जो किया उसकी भी आलोचना हुई लेकिन उनके खिलाफ एंडरसन की हरकत को भी सही नहीं ठहराया जा सकता.

इस वीडियो में एंडरसन के हाथों में अश्विन की एक फोटो है, जिसे वो एक छोटी से कटर मशीन में डालते हैं और पूरी तस्वीर कई टुकड़ों में बंट जाती है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.