Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्निग्धा, प्रियम ने टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य दौर में जगह पक्की की

पुणे
स्निग्धा बाला अंगम, प्रियम कुमारी, श्रावणी चिंतालापल्लि और श्रीनिधि श्रीधर ने मंगलवार को यहां 3000 डालर राशि वाले फिनआईक्यू एटीटी एशियाई रैंकिंग महिला टेनिस चैम्पियनशिप के मुख्य ड्रा में जगह पक्की की। अंतिम क्वालीफाइंग दौर में स्निग्धा ने आल्यका इब्राहिम जबकि प्रियम ने प्रगति सोलांकर को सीधे सेटों में शिकस्त दी। श्रावणी ने रूपकथा मुखर्जी को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराया तो वहीं श्रीनिधि ने प्रगति नारायण को मात दी। नवनाथ शेटे खेल अकादमी द्वारा एमएसएलटीए के साथ मिलकर आयोजित की जा रही टूर्नामेंट में वैदेही चौधरी, युबरानी बनर्जी, आलिया अब्राहिम और बेला तम्हनकर को मुख्य ड्रा के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है।