Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी मुंबई को जीत

खेल डेस्क।ईडन गार्डन में खेले गए आईपीएल 12 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाईटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 34 रन से हरा कर प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को कायम रखा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने तूफानी शुरूआत करते हुए उसके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक लगाकर बड़ा स्कोर बनाने की नींव रखी। शुभमन गिल (76) और क्रिस लिन (54) के अर्धशतकों के बाद विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल की नाबाद 80 रनों की तुफानी पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो विकेट पर 232 रन का विशाल स्कोर बनाने सफल हुई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरूआत बहुत ही खराब रहीं,लेकिन आलराउंडर हार्दिक पांड्या की 34 गेंदों पर छह चौके और नौ छक्के की 91 रनों तूफानी पारी ने जीत की उम्मीद को जगा दिया था। पांड्या के आउट होने के बाद टीम को 34 रनों से हार मिली और प्लेऑफ में जाने का रास्ता थोड़ा कठीन हो गया है।

अर्जुन अवॉर्ड के लिए BCCI ने की इन खिलाड़ियों की सिफारिश

मुंबई को 12 मैचों में पांचवीं हार का सामना करने के साथ अब वह 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। कोलकाता ने इस सीजन का सबसे विशाल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। दिल्ली इस सीज के प्लेऑफ में लगभग प्रवेश कर चुकी है और उसके साथ चेन्नई ने भी अपने कदम मजबूत कर लिए है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 14 अंकों का होना जरूरी है।

इंग्लिश काउंटी में खेलने वाला पहला क्रिकेटर बना ये भारतीय खिलाड़ी



Herald