Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsKKR : रैना-जडेजा की दमदार पारियों के दम पर चेन्नई ने केकेआर को 5 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच आईपीएल 2019 का 29वां लीग मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 5 विकेट के अंतर से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए है.

केकेआर ने खड़ा किया था 161 रन का स्कोर

इस मैच का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाज गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर टीम की शुरूआत खराब रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज सुनील नारायण (2 रन) टीम के 38 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे.

इसके बाद एक तरफ से क्रिस लिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ से केकेआर के बल्लेबाज आउट होते जा रहे थे.

क्रिस लिन की 51 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी के दम पर केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाने में कामयाब हो पाई. केकेआर के लिए नितीश राणा ने भी 18 गेंदों पर 21 रन का योगदान दिया. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इमरान ताहिर ने अपने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

चेन्नई ने आसानी से लक्ष्य किया हासिल 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरूआत खराब रही थी. चेन्नई की टीम अपना पहला विकेट शेन वाटसन (6 रन) के रूप में टीम के मात्र 29 रन के स्कोर पर गिर गया था. इसके बाद 121 रन तक पहुंचते-पहुंचते चेन्नई की टीम अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी.

हालाँकि, छठे विकेट के लिए सुरेश रैना और रविन्द्र जडेजा ने 41 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को 19.4 ओवर में 5 विकेट से जीत दिला दी.

सुरेश रैना ने जहां टीम के लिए 42 गेंदों पर 58 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं टीम के लिए रविन्द्र जडेजा ने 17 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post CSKvsKKR : रैना-जडेजा की दमदार पारियों के दम पर चेन्नई ने केकेआर को 5 विकेट से हराया appeared first on Sportzwiki.