Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsKXIP: मुंबई से मैच हारने के बाद इन तीन खिलाड़ियों को चेन्नई दिखा सकती है बाहर का रास्ता

आईपीएल का आगाज तो चेन्नई के लिए शानदार हुआ था, लेकिन पिछले मैच में चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ मैच को गंवा दिया, इसके पहले चेन्नई टीम लगातार मैच जीतते हुए नजर आ रही थी. 2018 के आईपीएल खिताब को जीतने के बाद वह लगातार इस सत्र में शुरुआती मैच जीतते हुए चली आ रही थी, लेकिन मुंबई ने उसके विजय रथ को वानखेड़े स्टेडियम में रोक दिया. इस मैच को चेन्नई ने 33 रनों के बड़े अंतराल से मैच को गंवा दिया.

इस मैच में चेन्नई की बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग तक बहुत ही साधारण थी, जिससे वह मैच बचाने में कामयाब नहीं हो सके. पंजाब के खिलाफ मैच से पहले धोनी इन तीन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं, आइए देखते हैं कि वो तीन कौन से प्लेयर है, जो टीम में पंजाब के खिलाफ मैच में शामिल नहीं हो सकते हैं.

दीपक चाहरः

चेन्नई की टीम में शामिल दीपक चाहर अभी तक बल्लेबाजी से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं, जबकि गेंदबाजी में खेल गए चार मैचों में चार विकेट हासिल किए हैं, धोनी आज के मैच में दीपक को आराम देकर किसी और खिलाड़ी पर दांव लगा सकते है, इसकी उम्मीद जताई जा रही है.

ड्वेन ब्रावोः

विंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार ड्वेन ब्रावो इस समय नो तो गेंदबाजी से कमाल दिखा पा रहे है, न तोे वह बल्लेबाजी से कुछ खास प्रर्दशन कर पा रहे है, और दूसरी ओर कोलकाता की तरफ से खेल रहे हमवतन खिलाड़ी आंद्रे रसेल इस समय आईपीएल में छाए हुए है.

वह मैदान के चारों ओर शाॅट लगा रहे है. पिछेल मैच का प्रर्दशन देखा जाए तो ब्रावो ने 4 ओवरों में 49 रन लुटा दिए थे, जबकि कोई विकेट हासिल करने में नाकामयाब थे. बल्लेबाजी में भी वह 8 रन ही बना सके थे, इनके खराब प्रर्दशन को देखते हुए धोनी  टीम से बाहर का रास्ता द्खा सकते है.

शार्दुल ठाकुरः

चेन्नई के फास्ट बाॅलर शार्दुल पर भी पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच में तलवार लटक सकती है. इनको भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला धोनी कर सकते है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post CSKvsKXIP: मुंबई से मैच हारने के बाद इन तीन खिलाड़ियों को चेन्नई दिखा सकती है बाहर का रास्ता appeared first on Sportzwiki.