Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsKXIP: ड्वेन ब्रावो के चोटिल होने के बाद टीम के लिए आई खुशखबरी ये विस्फोटक आलराउंडर खिलाड़ी लेगा टीम में उनकी जगह

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस आईपीएल सीजन की शानदार शूरुआत हुई है। टीम ने पहले तीनों मैच अपने नाम किये थे। चौथे मैच में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार मिली थी। इसी मैच में तेज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो चोटिल हो गये। लुंगी इन्गिडी और डेविड विली के नहीं आने से परेशान चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो भी दो हफ्ते के लिए बाहर हो गये हैं।

टीम की बढ़ी मुसीबत

ड्वेन ब्रावो के चोटिल होने से चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानी काफी बढ़ गयी है। अब टीम के पास डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने वाला कोई अनुभवी गेंदबाज नहीं है। ब्रावो ने लगातार उनकी यह जिम्मेदारी उठाई थी।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने जरुर उनकी धुनाई की लेकिन इसके बावजूद वह काफी महत्वपूर्ण गेंदबाज थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ब्रावो ने अंतिम ओवर में 12 रन डिफेंड कर लिए थे।

कौन लेगा जगह?

अब चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक मात्र विदेशी तेज गेंदबाज स्कॉट कुगलेइजन है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज कुगलेइजन को टीम ने चोटिल लुंगी की जगह अपनी टीम में शामिल किया था।

अब किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच में उन्हें ड्वेन ब्रावो की जगह टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। स्कॉट कुगलेइजन ने फरवरी में भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज कीवी टीम का हिस्सा थे।

गेंदबाजी में शानदार गति

स्कॉट कुगलेइजन की गेंदबाजी में अच्छी गति है और वह 145 किमी प्रति घंटे से भी तेज गेंद फेंक सकते हैं। इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी वह नीचे आकर बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।

इन सब के बावजूद सवाल है है कि क्या वह डेथ ओवर में सधी हुई गेंदबाजी कर सकते है। उनका टी-20 रिकॉर्ड देखें तो 75 मैच में उन्होंने करीब 9 की इकॉनमी से रन खर्च किये हैं। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी स्कॉट कुगलेइजन की जमकर धुनाई हुई थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post CSKvsKXIP: ड्वेन ब्रावो के चोटिल होने के बाद टीम के लिए आई खुशखबरी ये विस्फोटक आलराउंडर खिलाड़ी लेगा टीम में उनकी जगह appeared first on Sportzwiki.