Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019- हर्षा भोगले ने उठाया विश्वकप के लिए चुनी गयी 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सवाल, इस खिलाड़ी को शामिल न करने पर भड़के

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए एक के बाद एक टीमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर किसी की नजरें आज होने वाली भारतीय टीम के चयन पर हैं लेकिन सोमवार को ही डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का विश्व कप के लिए चयन, हुए हैं चौंकाने वाले फैसले

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने सोमवार को ही अपनी टीम का चयन कर लिया है लेकिन इसमें कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले जिससे हर किसी को हैरानी होगी।

ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने खिताब की रक्षा करने के लिए जिन 15 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है उसमें कुछ ऐसे नाम शामिल नहीं है जिनका चुना जाना पूरी तरह से तय था।

15 सदस्यीय टीम में कई बड़े नाम गायब

ऑस्ट्रेलिया की टीम वैसे तो बहुत ही मजबूत नजर आ रही है लेकिन इनमें से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और युवा बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब का नाम नदारद है जिससे हैरानी होना लाजमी है।

वैसे पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम में बॉल टेंपरिंग कांड के बाद 12 महीनों के बैन को पूरा करते ही जहां स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी हुई है लेकिन कप्तानी एरोन फिंच के पास ही रहेगी।

हर्षा भोगले पीटर हैंड्सकॉम्ब के नहीं चुनने से हैं हैरान

पूर्व विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया की टीम से पीटर हैंड्सकॉम्ब जैसे खिलाड़ी को बाहर करने का फैसला  मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले को रास नहीं आया। हर्षा भोगले ने दो टूक पीटर हैंड्सकॉम्ब के रिजर्व विकेटकीपर रखने की बात की।

हर्षा ने ट्वीट कर लिखा कि “विश्व कप के अपने बचाव के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक मजबूत टीम चुनी है। लेकिन मुझे हैरानी है कि उनके पास बल्लेबाज और रिजर्व विकेटकीपर कम हैं। यही कारण है कि मुझे लगता है कि वे तेज गेंदबाजों में से एक के बजाय हैंड्सकॉम्ब को चुनते।”

तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूव क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी हर्षा भोगले की बात से सहमत हैं। संजय मांजरेकर ने सहमति जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि “सहमत हूं। हैंड्सकॉम्ब, रिचर्डसन की जगह हो सकते थे।”

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post CWC 2019- हर्षा भोगले ने उठाया विश्वकप के लिए चुनी गयी 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सवाल, इस खिलाड़ी को शामिल न करने पर भड़के appeared first on Sportzwiki.