आईपीएल 2019 का 16वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज 4 अप्रैल गुरूवार को दिल्ली के दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि अबतक जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने 3 मुकाबले में से 2 मैच जीते हुए हैं. वहीं दिल्ली की टीम ने अपने 4 मुकाबलों में से 2 मैच जीते हुए हैं. वहीं 2 मैच हारे हुए हैं.
आंकड़ो के आधार पर सनराइजर्स का पलड़ा भारी

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अबतक 12 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 8 मैच सनराइजर्स हैदरबाद की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 4 मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीते हुए हैं.
वहीं इन दोनों टीमों के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में 4 मैच खेले गए हैं. जिसमें से 1 मैच दिल्ली की टीम ने जीता हुआ हैं. वहीं 3 मैच सनराइजर्स की टीम ने जीते हुए हैं.
पिच रिपोर्ट

यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. हालाँकि, स्पिनरों के लिए भी यह पिच काफी अच्छी रहती है. स्पिनरों की गेंद को इस पिच पर टर्न मिलता है. इस मैदान पर ड्यू आने के भी चांस रहते हैं. अगर मैदान पर ड्यू आई, तो इसका फायदा बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिल सकता है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Sunrisers Hyderabad (Playing XI): Jonny Bairstow(w), David Warner, Vijay Shankar, Yusuf Pathan, Manish Pandey, Deepak Hooda, Rashid Khan, Mohammad Nabi, Bhuvneshwar Kumar(c), Sandeep Sharma, Siddarth Kaul
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post DCvsSRH : टॉस रिपोर्ट : सनराइजर्स ने जीता टॉस, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.