Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12 में राजस्थान ने बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया, कोहली की लगातार चौथी हार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आईपीएल-12 में चार मैचों में यह राजस्थान की पहली जीत थी. जोस बटलर की बेहतरीन पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की है. वहीं, इस सीजन में विराट कोहली के टीम की यह लगातार चौथी हार है.

चार मैचों में यह राजस्थान की पहली जीत थी. वहीं बैंगलोर की टीम को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान की टीम दो अंकों के साथ अब अंक तालिका में छठे नंबर पर है वहीं रॉयल्स की टीम अभी तक खाता नहीं खोल पाई है. लगातार हार से रॉयल्स के कप्तान विराट कोहली काफी निराश नजर आए.

जोस बटलर (59) बेंगलुरु ने पार्थिव पटेल (67) के बाद मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 31) की बेहतरीन पारी के दम पर 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था. जवाब में 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 1 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया.

खेल से कोहली काफी असंतुष्ट दिखे. कोहली ने कहा कि मुझे लगता है कि आज और मुंबई के खिलाफ हम अच्छा खेले लेकिन हमें अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है. हमें आज के इस मुश्किल मैच से सीख लेनी होगी. कोहली ने कहा कि आईपीएल इतना भी बड़ा टूर्नमेंट नहीं है, ऐसे में आपको अपनी बेस्ट XI चुनने के लिए लगातार मेहनत करनी होती है. उन्होंने कहा, ‘हमें बैठकर विचार करना होगा कि आखिर कैसे हम अपनी टीम को संतुलित कर सकते हैं.’

The post IPL 12 में राजस्थान ने बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया, कोहली की लगातार चौथी हार appeared first on Live Cities.