Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: CSK के इस गेंदबाज ने पूरा किया ये खास शतक

इंटरनेट डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने कल रात राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में ही 4 विकेटों से मात देकर इस सीजन की छठीं जीत दर्ज कर ली है। चेन्नई अभी तक इस सीजन में कुल 7 मैच खेले है और इस दौरान 6 मैचों में जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।

इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा ने इस मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की। जडेजा आईपीएल में विकेटों का शतक पूरा करने में सफल हुए। इसी के साथ रविन्द्र जडेजा आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले भारत के 10वें और आईपीएल के 13वें गेंदबाज बन गए है। साथ ही 100 विकेट लेने वाले छठे स्पिन गेंदबाज बन गए है। रविन्द्र जडेजा ने रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में स्टीव स्मिथ को कैच आउट कराकर ये खास उपलब्धि हासिल की।

इसी के साथ रविन्द्र जडेजा ने स्मिथ को आउट करने का रिकॉर्ड बनाया। रविन्द्र जडेजा ने 5वीं बार स्टीव स्मिथ को आउट किया है जो एक रिकॉर्ड है। जडेजा ने रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन लुटा कर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

आपको बता दें कि चेन्नई और रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाकर चार विकेट से ये मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में 12 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है।



Herald