Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-12: सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए रोहित शर्मा

खेल डेस्क। कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में तीन बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस ने बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब को अपने घरेलू मैदान पर तीन विकेट से शिकस्त दी।

इस मैच में रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेले सके। इसी कारण वह चेन्नई के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए। अगर वह मुम्बई की ओर से दो मैच और खेल लेते तो रैना का एक टीम की ओर से लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ देते।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल की ये विराट उपलब्धि

इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने लगातार 165 मैच खेले हैं। वहीं मुंबई इंडियंस से जुडऩे के बाद वे पहली बार इस टीम के अंतिम 11 खिलाडिय़ों की सूची से बाहर हुए। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से लगातार 133 मैच खेले है। वहीं सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से लगातार 134 मैच खेल हैं।

आईपीएल-12 में अभी तक बन चुके हैं ये लगभग नहीं टूटने वाले रिकॉर्ड, सभी एक से बढक़र एक

इससे पहले रोहित शर्मा अभ्यास सत्र में चोटिल होने के कारण यह मुकाबला नहीं खेल सके। उनके स्थान पर मुम्बई इंडियंस की कप्तानी किरोन पोलार्ड ने की। अभ्यास सत्र में चोटिल होने के बाद रोहित शर्मा मैदान पर अपना पैर पकडकऱ सहारा लेकर चलते हुए दिखाई दिए।

मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के अभ्यास सत्र के दौरान रोहित शर्मा रनिंग करते हुए अचानक अपना पांव पकडकऱ खड़े दिखाई दिए। इसके बाद वह कुछ कदम चलने के बाद वह जमीन पर लेट गए थे।