स्पोटर्स डेस्कIPL सीजन 12 का 26वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रात 8 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। इस सीजन में कोलकाता को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ चुका है। पहला मैच फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में दिल्ली ने सुपर ओवर में कोलकाता को हराया था। आज के मैच में मेजबान कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
अपने घरेलू मैदान सभी टीमों का पलड़ा भारी रहता है और इस वजह से कोलकाता अपनी पिछली हार का बदला लेने के लिए तैयार है। कोलकाता ने इस सीजन में अब तक छह मैचों में चार मैच जीतकर आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर बता दिया की इस बार वह कुछ बड़ा धमाका करने वाली है। दिल्ली ने छह मैचों में तीन मैच जीतकर छह अंकों के साथ तालिका में छठे नंबर पर बनी हुई है।
टीमें:
दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.
कोलकाता: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.
Herald