इंटरनेट डेस्क। 12वें संस्करण का 27वां मुकाबला आज तीन बार की चैपियन मुंबई इंडियंस और पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए समाचार लिखे जाने तक 11.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक नाबाद 49 और सूर्यकुमार यादव नाबाद 4 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। वहीं टीम के कप्तान रोहित ने लौटते ही मैच में आक्रामक पारी खेली और 32 गेंदों में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
मुंबई के वानखेड़े मैदान में खेले जा रहे है। इस मैच में मुंबई की टीम ने मैदान में उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई इंडियंस 20 आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई की टीम आज वानखेड़े में अपना 200वां टी20 मैच खेलने मैदान में उतरी है। इसी के साथ मुंबई की टीम ने इंग्लिश सोमरसेट क्लब 199 टी20 मैच को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, भारतीय टीमों में आरसीबी टीम इस मामलें में दूसरे स्थान पर है।
वानखेड़े में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम एक बदलाव हुआ। इस मैच में कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा सिद्धेश लाड की जगह टीम में शामिल हुए। वहीं, रॉयल्स ने इस मैच में दो बदलाव किए है। इस मैच में बेन स्टोक्स और रियान पराग को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह लियाम लिविंगस्टोन और कृष्णप्पा गौतम को 11 सदस्यों में शामिल किया गया।
Herald