इंटरनेट डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के 29वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर इस सीजन की सातवीं जीत दर्ज की। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने केकेआर को 5 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के साथ ही चेन्नई के 14 अंक हो गए है।
चेन्नई को इस सीजन की 7वीं जीत दिलाने में अहम भूमिका स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने निभाई। इमरान ताहिर ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इमरान ताहिर ने केकेआर के खिलाफ हुए मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में 27 रन लुटाकर 4 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इमरान ताहिर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की बदौलत एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।
इसी के साथ इमरान ताहिर ऐसे गेंदबाजों की श्रेणी में टॉप पर आ गए है। जिन्होंने सबसे ज्यादा आयु के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए है। ताहिर 35 साल की उम्र के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे शिखर पर पहुंच गए है। 40 वर्षीय साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज गेंदबाज ने आईपीएल में अब तक 66 विकेट लिए हैं। इमरान ताहिर ने इसी के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में विकेट लेने के मामलें में मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न, आशीष नेहरा और अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
Herald