Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-12:  पिछली हार का बदला लेने के लिए पंजाब से भिड़ेगी राजस्थान

खेल डेस्क।आईपीएल में रात 8 बजे होने वाले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने घर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने के लिए तैयार है। इस सीजन में इन दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच 'मांकड़िंग' के कारण विवादों में रहा था। पिछले मैच में 'मांकड़िंग' के कारण राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था और आज के मैच में रॉयल्स अपनी पिछली हार का बदला लेने के लिए तैयार है।

IPL 12: सनराइजर्स और रॉयल्स के लिए आई बुरी खबर, ये दो तूफानी बल्लेबाज हो सकते हैं बाहर

दोनों के पिछले खेले गए मैचों पजांब को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, ज​बकि राजस्थान ने मुबंई को उसी के घर में हराकर दूसरी जीत हासिल की थी। इन दोनों टीमों का गेंदबाजी आक्रमण ज्यादा अच्छा नहीं रहा है, जिसके कारण टीम विशाल स्कोर के लक्ष्य को भी बचाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। आज का मैच दोनों टीमों के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है,क्योंकि मैच का परिणाम अंक तालिका में बड़ा फेरबदल कर सकता है।


पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), केएल राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाय, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, डेविड मिलर, एम. हेनरिक्स, निकोलस पूरन, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान और हार्डस विल्जोन

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण आरोन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह और लियाम लिविंगस्टोन

...तो इस कारण इन भारतीय खिलाड़ियों का 12वां विश्व कप होगा अंतिम!



Herald