इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 का बुखार इस समय हर क्रिकेट के फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। 2019 में खेले जा रहे आईपीएल के करीब आधे मैच समाप्त हो चुके है और अब टीमों के बाहर और अंदर होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आईपीएल 12 में कई टीमों में ऐसे खिलाड़ी है जो अकेले दम पर टीम को जीता सकते है। लेकिन इस बार इन खतरनाक खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीजन में बहुत खराब रहा। तो आइए नजर डालिए उन खिलाड़ियों पर जिनका प्रदर्शन इस सीजन में फीका ही रहा...
शिमरोन हेटमायर: वेस्टइंडीज का तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर आईपीएल के 12वें सीजन में आरसीबी की ओर से मैदान में खेला रहा है। कैरेबियाई के इस बल्लेबाज ने इस सीजन में अभी तक 4 मैच खेले है और मात्र 15 रन बनाए है। हेटमायर का बल्ला इस समय काफी खामोश नजर आ रहा है।
अंबाती रायडू: चेन्नई सुपर किंग्स के तूफानी बल्लेबाज अंबाती रायडू का पिछला सीजन बहुत अच्छा रहा था। लेकिन आईपीएल के 12वें सीजन में रायडू ने अभी तक 8 मैच खेले है और 138 रन बनाए है। इस सीजन में अभी तक रायडू का बल्ला नहीं चल पाया है।
एंड्रयू टाई: कंगारू टीम का तूफानी गेंदबाज एंड्रयू टाई इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की और से मैदान में नजर आ रहा है। पंजाब के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने इस समय में अभी तक 4 मैचों में मात्र 2 ही विकेट लिए है।
मनीष पांडे: सनराइजर्स हैदराबाद का दाएं हाथ का प्रमुख बल्लेबाज मनीष पांडे का भी इस सीजन में कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। मनीष पांडे ने इस सीजन में 6 मैच खेले है और मात्र 54 रन बनाए है।
Herald