इंटरनेट डेस्क। रायल चैलेंजर्स बेंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेला गया मैच बड़ा ही रोमांचक रहा। इस मैच में पंजाब की तरफ से गेल ने 64 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाये और इस बीच दस चौके और पांच छक्के लगाये लेकिन वो अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए। इधर बेंगलोर ने इस मैच को जीतकर आईपीएल12 में जीत का स्वाद चखा है।
जयपुर में धोनी ने कर दी ऐसी हरकत, जिसकी कल्पना करना है मुश्किल, लगा बड़ा जुर्माना
बेंगलोर कि तरफ से विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने अर्धशतकीय पारियां खेली और किंग्स इलेवन पंजाब पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। कोहली ने 53 गेंदों पर 67 और डिविलियर्स ने 38 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाये, जिसके बदोलत बेंगलोर 19.2 ओवर में दो विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत गई।
हालांकि इससे पहले किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चार विकेट पर 173 रन बनाये। गेल केवल एक रन से अपने शतक से चूक गये। उन्होंने 64 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाये। उनके अलावा किंग्स इलेवन का कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक नहीं पहुंच पाया।
अब केकेआर में शामिल हुआ ये तूफानी गेंदबाज, जोसफ अलजारी की तरह करेगा आईपीएल में डेब्यू
आपकों बता दें कि पंजाब की यह आठ मैचों में चौथी हार है जबकि बेंगलोर की सात मैचों में पहली जीत है। बेंगलोर इससे पहले खेले गए छह मैच में हार चुकी है।
बीसीसीआई के इस बयान से टूटा कई खिलाड़ियों का दिल, अब इन्हें नहीं मिल सकेगी विश्व कप टीम में जगह