Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-12: इस भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये सपना

खेल डेस्क।दिल्ली कैपिटल्स ने विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16 रन से हराकर उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया है। इस सीजन में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 मैचों में 8वीं हार के साथ IPL 12 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा है। विराट के लिए यह बहूत खराब रहा है और टीम में इतने शानदार खिलाड़ी होने के बाद​ भी टीम को केवल 4 ही मैचों में जीत नसीब हुई है। विराट को अंतिम दो मुकाबले 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और 4 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना हैं।


आईपीएल 2019: अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर

1. बेंगलुरु को चेन्नई ने 7 विकेट से हराया

2. बेंगलुरु को मुंबई ने 6 रन से हराया

3. बेंगलुरु को हैदराबाद ने 118 रन से हराया

4. बेंगलुरु को राजस्थान ने 7 विकेट से हराया

5. बेंगलुरु को कोलकाता ने 5 विकेट से हराया

6. बेंगलुरु को दिल्ली ने 4 विकेट से हराया

7. बेंगलुरु को मुंबई ने 5 विकेट से हराया

8. बेंगलुरु को दिल्ली ने 16 रन से हराया


कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खो कर 187 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 171 रन ही बना पाई और 16 रन से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। विराट की टीम इस सीजन में कभी गेंदबाजी से परेशान रही तो कभी बल्लेबाजों ने निराश किया। विराट की कप्तानी पर दिल्ली का नया कप्तान भारी पड़ गया और दिल्ली कई सालों बाद प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हुई है।



Herald