इंटरनेट डेस्क। मंगलवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 12 का 14वां मैच खेला गया। ये मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच करो या मरो का मैच था। इस मैच में रहाणे एंड कंपनी ने बाजी मारी और 7 विकेट से आरसीबी को धूल चटाई।
इसी के साथ विराट एंड कंपनी के ये आईपीएल के 12वें सीजन की लगातार चौथी हार है। इस हार के साथ ही रॉयल चैलैजर्स बैंगलुरू के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल के 12 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब रॉयल चैलेंजर्स को शुरुआत चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा हो।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के लिए ये मैच बहुत खास था। विराट कोहली आईपीएल में टीम की 100 मैच की कप्तानी करने मैदान में उतरे थे। लेकिन विराट कोहली के लिए ये मुकाबला खास नहीं रहा। अपने 100वें मैच में विराट कोहली आरसीबी को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाएं। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि श्रेयस गोपाल (12 रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी और जोस बटलर (59) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से हराकर आईपीएल-12 में पहली जीत दर्ज की।
आपको बता दें कि बैंगलुरू ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। रॉयल्स की और से पार्थिव पटेल ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। जवाब में उतरी रॉयल्स की टीम ने 1 गेंद शेष रहते हुए 164 रन बना कर बैंगलुरू को 7 विकेट से हरा इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। श्रेयस गोपाल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 12 रन खर्च करके तीन विकेट चटकाए। गोपाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
Herald