Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: गेल के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 का 24वां रोमांचक मुकाबला कल रात मुंबई के वानखेड़े मैदान में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने इस रोमांचक मुकाबलें में पंजाब को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई ने अभी तक 6 मैच खेले और 4 में विजयी हासिल की है।

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में केएल राहुल के शतक और क्रिस गेल की अर्धशतक के बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाएं। 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने पोलार्ड की धमाकेदार पारी की बदौलत इस रोमांचक मुकाबले को तीन विकेट से जीत लिया। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना कर इस मुकाबले को जीत लिया। पोलार्ड ने इस मैच में 31 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। पोलार्ड ने इस आक्रामक अर्धशतकीय पारी के दौरान 10 छक्के और 3 चौके जड़े। पोलार्ड ने इस मैच में मैन आफ द मैच अवॉर्ड जीता।

पंजाब की और से क्रिस गेल ने इस मैच में 36 गेंदों में 63 रनों की आतिशी पारी खेली गेल ने इस दौरान 3 चौके और 7 छक्के जड़े है। गेल ने इसी के साथ सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रैना ने मुंबई के खिलाफ अब तक कुल 35 छक्के जड़े है। लेकिन अब गेल ने रैना के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्को का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने आईपीएल में 300 से अधिक छक्के जड़े है।



Herald