Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-12: इस दिग्गज का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हिटमैन रोहित

इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस की टीम ने कल रोमांचक मुकाबले में पंजाब को हरा इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की। पंजाब के खिलाफ खेले गए इस मैच में टीम की कमान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कीरोन पोलार्ड के हाथ में रही। पोलार्ड ने शानदार कप्तानी पारी खेली टीम को पंजाब के खिलाफ 3 विकेट से विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई।

पंजाब के खिलाफ खेले गए इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेंशन के दौरान चोट के कारण नहीं खेल पाएं। इसी के साथ ही मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। अगर रोहित शर्मा मुम्बई इंडियंस की ओर से दो मैच और खेल लेते तो सुरेश रैना का एक टीम की ओर से लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ देते।

आपको बता दें कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले से पहले लगातार 165 मैच खेले हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस से जुडऩे के बाद रोहित शर्मा पहली बार इस टीम के अंतिम 11 खिलाडिय़ों की सूची से बाहर हुए। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से लगातार 133 मैच खेले है। वहीं सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से लगातार 134 मैच खेल हैं। अगर रोहित लगातार दो और मैच खेल लेते तो वो रैना के इस रिकॉर्ड का पीछे छोड़ देते। आपको बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में तीसरे स्थान पर है। रोहित ने आईपीएल में 178 मैचों की 173 पारियों में 4611 रन बनाए है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में विराट कोहली पहले स्थान पर है। विराट के आईपीएल में 5151 रन है।



Herald