Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: श्रेयस गोपाल के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली की कमान वाली टीम रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के नाम इस सीजन में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू ने इस सीजन में अभी तक चार मैच खेले और इस दौरान विराट एंड कंपनी ने इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। साथ ही राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच खेले गए इस मैच में एक और रिकॉर्ड बना। जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ।

आरसीबी और आरआर के बीच खेले गए इस करो या मरो के मैच में रॉयल्स का खिलाड़ी श्रेयस गोपाल हीरो बना। श्रेयस गोपाल ने इस अहम मुकाबले में अपने चार ओवर के स्पेल में एक ओवर मेडन डालते हुए 12 रन खर्च करके तीन अहम विकेट हासिल किए। श्रेयस गोपाल को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डीविलियर्स श्रेयस गोपाल के जांल में फंसे। इसी के साथ आईपीएल सीजन में ये 19वां मौका है जब किसी मैच में विराट और एबी को एक गेंदबाज ने पवेलियन की राह दिखाई है। साथ ही आपको बता कि श्रेयस गोपाल आईपीएल में दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को दो बार एक ही पारी में पवेलियन की राह दिखाई है। श्रेयस गोपाल से पहले ये कारनामा आशीष नेहरा ने किया था। नेहरा ने भी विराट और एबी को दो बार एक ही पारी में आउट करने का कारनामा किया है। आपको बता दें कि आरसीबी अपना अगला मैच 5 अप्रैल को केकेआर के विरूद्ध खेलेगी।



Herald