इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 12वां मुकाबला रविवार को तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस हाई वोल्टेज मैच में तीन बार की चैंपियन सीएसके ने बाजी मारी। सीएसके ने इस मैच में रॉयल्स को 8 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की।
कंगारूओं ने वनडे सीरीज में पाक का किया क्लीन स्वीप, ये खिलाड़ी बना सीरीज का हीरो
इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स के ये लगातार तीसरी हार है। रॉयल्स लगातार तीसरा मैच हार गई। लेकिन रॉयल्स के खिलाड़ी संजू सैमसन रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के कप्तान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की।
IPL 12: RCB के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कल 8 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन आईपीएल में सबसे कम उम्र में 2000 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हो गए है। साथ ही आपको बता दें कि संजू सैमसन ने इस सीजन का पहला शतक भी लगाया है। संजू सैमसन ने इस मामलें में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। संजू सैमसन ने आईपीएल में 24 साल 140 दिनों में ये दो हजार रन पूरे किए। वहीं विराट कोहली ने ये आंकड़ा 24 साल 175 दिन में पूरा किया। इस मामलें में तीसरे स्थान पर सुरेश रैना है।
Herald