Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: राजस्थान राॅयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया, प्लेऑफ में में पहुंचने की उम्मीद कायम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान राॅयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मैच में हराकर प्लेऑफ में जाने की अपनी कुछ उम्मीदे कायम रखी है। राजस्थान राॅयल्स की तरफ से गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सनराइजर्स हैदराबाद को मैच में हरा दिया। हालांकि बल्लेबाजों ने भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया।

पीयूष चावला के पास है इस क्लब में शामिल होने का मौका, बना सकते हैं आईपीएल का ये बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 12 में राजस्थान राॅयल्स का शनिवार को खेला गया 12वां मैच था और इन मैचों में अब तक राजस्थान पांच मैच जीत सकी है। राजस्थान राॅयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कल खेले गए मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है।

आपकों बता दें कि राजस्थान 12 में से पांच मैच जीतकर 10 अंक हांसिल कर चुका है और छठे स्थान पर आ गया है। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद को 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में भी 10 अंक हो गए है।

अर्जुन पुरस्कार के लिए इन चार क्रिकेटरों के नाम की बीसीसीआई ने की सिफारिश

मुकाबले में हैदराबाद की तरफ से मनीष पांडेय ने 61 रन की शानदार पारी खेली और 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन का राजस्थान के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, इधर बाद में खेलने उतरी राजस्थान ने अजिक्या रहाणे 39, लियाम लिविंगस्टोन 44, संजू सैमसन के नाबाद 48 और कप्तान स्टीवन स्मिथ के 22 रन की बदौलत 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया।