इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 25वां मुकाबला गुरूवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने 4 विकेट से बाजी और जीत का छक्का लगाया।
World Cup 2019 : कुलदीप यादव ने ढूंढ निकाली रसेल की ये बड़ी कमजोरी
मैच जीतने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इस मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की। धोनी बतौर कप्तान आईपीएल में 100 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बन गए है। बता दें कि धोनी ने इंडियंन प्रीमियम लीग के 166 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 100 मैचों में जीत दर्ज की।
RR के खिलाफ मैच से पहले कैप्टन कूल नजर आएं इस निराले अंदाज में, अंदर देखें तस्वीरें
सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। रॉयल्स की ओर से इस मैच में बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई के टीम एक समय मैच हारने की स्थिति में नजर आई। लेकिन टीम के कप्तान धोनी और रायुडू की अर्धशतकीय पारी ने टीम की पार लगाई और इस सीजन की छठीं जीत दर्ज की। धोनी का उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में 12 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है।
Herald