Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: गेल आज तोड़ सकते हैं ​कैप्टन कूल का ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 28वां मुकाबला आज किंग्स इलेवन पंजाब और अभी तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई रॉयल चैंलेजर्स बैंगलुरू के बीच रात 8:00 बजे मौहाली में खेला जाएगा। आरसीबी के लिए ये मैच बहुत अहम है। क्योंकि रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू ने अभी तक 6 मैच खेले है और 6 मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में विराट एंड कंपनी अंतिम पायदान पर है।

IPL 12: शतक से चूके धवन, लेकिन कर डाली इस दिग्गज के अहम रिकॉर्ड की बराबरी

आपको बता दें कि आज आरसीबी के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के हिटमैन क्रिस गेल के लिए ये मुकाबल बहुत अहम होगा। किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल के पास आज आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में रनों के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोडऩे का मौका होगा। आईपीएल में सबसे ज्यादा रनों के मामलें में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अभी क्रिस गेल से आगे है।

आपको बता दें कि पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस मुकाबले में 14 रन बना देते है तो वह सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। क्रिस गेल के अभी केवल 118 मैचों में 4217 रन हैं। वहीं एमएस धोनी के आईपीएल रिकॉर्ड की बात की जा तो उन्होंने अभी तक 182 मैचों में 4230 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने आईपीएल में 310 छक्के जड़े है।



Herald