Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: 2 मैच खेल इस खिलाड़ी ने दिया अपनी फ्रेंचाइजी को धोखा, आईपीएल से नाम वापस लेकर लौटा स्वदेश

लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2019 का पहला मैच नहीं खेल पाए थे. हालाँकि, वह पिछले दो मैच में टीम के लिए उपलब्ध थे और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी थे. इसी बीच लसिथ मलिंगा के इंडियन प्रीमियर लीग 2019  की कहानी में एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल, वह अपने वतन वापस लौट रहे हैं.

वापस श्रीलंका जायेंगे मलिंगा 

4 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच श्रीलंका की चार डोमेस्टिक टीमों के बीच एक वनडे फॉर्मेट में टूर्नामेंट खेला जाना है. जिसे  श्रीलंका के चयनकर्ता विश्व कप 2019 के ट्रायल के रूप में देख रहे हैं. इस टूर्नामेंट के लिए लसिथ मलिंगा वापस अपने देश जा रहे हैं. वहां वह गाले टीम की कप्तानी करेंगे.

बता दें, कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पिछले हफ्ते ही उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए पूरा टूर्नामेंट खेलने के लिए मंजूरी दे दी थी, लेकिन बुधवार को वह सुपर प्रांतीय एक दिवसीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए वापस अपने घर जा रहे हैं. लसिथ मलिंगा का वापस जाना मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है.

खुद श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता ने की पुष्टि 

Malinga can play in next 2 matches for Mumbai Indians

श्रीलंका के मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता आशांथा डे ने स्पोर्टस्टार से बातचीत करते हुए कहा, “हां, (मलिंगा) कल श्रीलंका पहुंचेंगे और प्रांतीय टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे”

पिछले हफ्ते ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मलिंगा को आईपीएल में खेलने की मंजूरी देते हुए कहा था, कि “प्रतियोगिता का स्तर बहुत बड़ा है, इसलिए विश्व कप के लिए उसे तैयार होने में बेहतर मदद मिलेगी.”

वह हमारा प्रांतीय टूर्नामेंट खेलना चाहता

हालाँकि, अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने इस बयान को पूरी तरह बदल दिया है. उन्होंने अब अपना एक बयान जारी करते हुए कहा

“वह हमारा प्रांतीय टूर्नामेंट खेलना चाहता था. पिछले हफ्ते, हम उसे पूरे आईपीएल के लिए रिलीज़ करने के लिए सहमत हुए थे, लेकिन अब वह इस प्रांतीय टूर्नामेंट में खेलना चाहता हैं, इसलिए हमने उसे वापस भी बुला लिया हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: 2 मैच खेल इस खिलाड़ी ने दिया अपनी फ्रेंचाइजी को धोखा, आईपीएल से नाम वापस लेकर लौटा स्वदेश appeared first on Sportzwiki.