Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: RRvsRCB : आरसीबी की टीम चार, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम कर सकती है यह दो बड़े बदलाव

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच आईपीएल 2019 का 14वां मैच 2 अप्रैल को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों ही टीमों को अबतक टूर्नामेंट में एक भी जीत नहीं मिली है. वहीं दोनों टीमों को टूर्नामेंट में अबतक 3-3 हार का सामना करना पड़ा है.

आरसीबी उतर सकती है चार बड़े बदलाव के साथ 

बता दें, कि आरसीबी की टीम इस मैच में चार बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है. आरसीबी की टीम इस मैच में जहां शिमरोन हेटमेयर की जगह मार्कस स्टोइनिस को मौका दे सकती है. वहीं मोईन अली की जगह नाथन कुल्टर नाइल को मौका दिया जा सकता है.

शिवम दुबे की जगह हिम्मत सिंह को मौका दिया जा सकता है, तो वहीं प्रयास बर्मन की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है.

बता दें, कि शिमरोन हेटमेयर, मोईन अली, शिवम दुबे और प्रयास बर्मन अबतक मिले मौकों को भुना नहीं पाये हैं, इसलिए इन चारों को बाहर किया जा सकता है. वहीं मार्कस स्टोइनिस, नाथन कुल्टर नाइल, हिम्मत सिंह और वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है.

राजस्थान में हो सकते हैं दो बड़े बदलाव 

राजस्थान रॉयल्स की टीम में भी दो बड़े बदलाव हो सकते हैं. स्टीवन स्मिथ की जगह जहां विस्फोटक बल्लेबाज एश्टन टर्नर को मौका दिया जा सकता है. वहीं तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की जगह वरुण आरोन को मौका दिया जा सकता है.

स्मिथ और जयदेव के लिए यह आईपीएल अब तक अच्छा नहीं रहा है, इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर कर एश्टन टर्नर और वरुण आरोन को मौका दिया जा सकता है.

इस प्रकार हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन 

मार्कस स्टोइनिस, पार्थिव पटेल, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, हिम्मत सिंह, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, वाशिंगटन सुंदर, नाथन कुल्टर नाइल, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

इस प्रकार हो सकती है राजस्थान की प्लेइंग इलेवन 

 

अजिंक्य रहाणे ( कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, एश्टन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी, वरुण आरोन.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: RRvsRCB : आरसीबी की टीम चार, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम कर सकती है यह दो बड़े बदलाव appeared first on Sportzwiki.