आईपीएल 2019 में अगर कोई खिलाड़ी पूरी तरह से छाया हुए है, तो वह केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल हैं. उनके सामने गेंदबाजी करना किसी भी गेंदबाज के लिए एक बुरे सपने की तरह हो रहा है. आंद्रे रसेल इस आईपीएल में अबतक कुल 6 मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 128.50 की शानदार औसत से 257 रन बनाये हुए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.39 का रहा है.
इस आईपीएल में हर 4.8 गेंद पर लगा दे रहे छक्का

बता दें, कि आंद्रे रसेल को उनकी छक्के लगाने की काबिलियत के लिए पहचाना जाता है. वह इस सीजन अबतक अपने खेले 6 मैचों में कुल 25 छक्के लगा चुके हैं. वहीं 17 चौके भी उनके बल्ले से निकले हैं. उन्होंने इस सीजन 257 रन बनाने के लिए मात्र 121 गेंदों का सामना किया है.
जिसका एक मतलब यह भी है, कि वह 4.8 गेंद पर छक्का लगा दे रहे हैं. उन्हें छक्का लगाने के लिए 5 से भी कम गेंदे लग रही हैं.
आईपीएल 2019 में पूरी तरह से उनका जादू छाया हुआ हैं. अगर केकेआर की टीम अपने शुरूआती 6 मैचों में से 4 मैच जीती हुई हैं, तो इसका एक बड़ा कारण आंद्रे रसेल ही हैं. उन्होंने अपने अकेले दम पर केकेआर को इस टूर्नामेंट में कई मैच जीताये हुए हैं.
आईपीएल करियर में भी हर छठी गेंद पर लगा देते हैं छक्का

बता दें, कि आंद्रे रसेल अबतक अपने आईपीएल करियर में कुल 56 मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 32.77 की औसत से 1147 रन बनाये हुए हैं. इस दौरान उन्होंने 184.10 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की हैं. वह अपने आईपीएल करियर में कुल 6 अर्धशतक लगा चुके हैं.
उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में 93 छक्के लगाये हुए हैं और 623 गेंदे खेली हुई हैं. जिसका एक मतलब यह भी है, कि वह 6.6 गेंद पर छक्का लगा दे रहे हैं. उन्हें छक्का लगाने के लिए 7 से भी कम गेंद लग रही हैं.
वह आईपीएल के ऐसे खिलाड़ी भी है, जिन्होंने चौके से ज्यादा छक्के लगाये हुए हैं. उनके पूरे आईपीएल करियर में 82 चौके हैं. वहीं 93 छक्के हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019: आईपीएल का एकलौता खिलाड़ी जो हर चौथे गेंद पर लगा देता है छक्का appeared first on Sportzwiki.