इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में जिस तरह से टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है वैसी ही प्रतिस्पर्धा बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप को लेकर देखी जा सकती है। ऑरेंज कैप को अपने नाम करने की रेस में फिलहाल कई खिलाड़ियों के बीच रेस जारी है जिसमें टॉप बल्लेबाजों में ज्यादातर विदेशी बल्लेबाज मौजूद हैं।
ऑरेंज कैप को अपना बनाने में लगे हैं ये पांच बल्लेबाज
ऑरेंज कैप को अपने सिर पर सजाने के लिए कौन-कौन से वो बल्लेबाज हैं जिनके बीच जंग जारी है तो आईए डालते हैं टॉप-5 बल्लेबाजों पर नजर….
डेविड वार्नर(सनराईजर्स हैदराबाद)- 349 रन
सनराईजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। बीच में एक-दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए डेविड वार्नर ने आखिरी मैच में फिर से उस लय को हासिल किया। वार्नर इस सीजन में अब तक खेले 6 मैचों में सबसे ज्यादा 349 रन बना चुके हैं।

केएल राहुल( किंग्स इलेवन पंजाब)- 317 रन
किंग्स इलेवन पंजाब के युवा स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस सीजन की शुरुआत में बिल्कुल भी लय में नहीं दिख रहे थे लेकिन एक बार लय हासिल करने के बाद केएल राहुल जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल अब तक खेले 7 मैचों में 317 रन बना चुके हैं और वो दूसरे स्थान पर हैं।

आन्द्रे रसेल(कोलकाता नाइट राईडर्स)- 302 रन
कोलकाता नाइट राईडर्स के ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल के लिए ये सीजन बहुत ही बेहतरीन गुजर रहा है। आन्द्रे रसेल हर मैच में अपनी धुआंधार पारी से टीम को फायदा पहुंचा रहे हैं तो रनों की रेस में भी बने हुए हैं। रसेल ने इस सीजन में अब तक खेले 7 मैचों में 302 रन बना लिए हैं।

जॉनी बेयरेस्टो(सनराईजर्स हैदराबाद)- 263 रन
सनराईजर्स हैदराबाद के एक और सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो का जलवा दिख रहा है। जॉनी बेयरेस्टो ने इस सीजन में जबरदस्त शुरुआत की हालांकि वो पिछले कुछ मैचों से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रह रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने रनों की संख्या को 263 तक पहुंचा दिया है।

शिखर धवन(दिल्ली कैपिटल्स)- 249 रन
दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। शिखर धवन धीरे-धीरे लय में आने के साथ ही अब रनों की रेस में भी अपना नाम शुमार कर चुके हैं। धवन ने इस सीजन में अब तक खेले 7 मैचों में 249 रन बना चुके हैं और टॉप-5 में मौजूद हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- ऑरेंज कैप की रेस में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, यह भारतीय छीन सकता है वार्नर से ताज appeared first on Sportzwiki.