Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- पंजाब के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा हुए चोटिल, तो टीम से जुड़े लसिथ मलिंगा

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफलतम टीमों में से एक रही मुंबई इंडियंस के लिए मंगलवार को एक अच्छी खबर आयी है। रोहित शर्मा की चोट के बाद टेंशन में नजर आ रही मुंबई इंडियंस के लिए उनके तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा फिर से मुंबई इंडियंस के लिए जुड़ जाएंगे।

लसिथ मलिंगा फिर से जुड़ेंगे मुंबई इंडियंस के साथ

मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले लसिथ मलिंगा फिर से अपनी टीम के कैंप के साथ जुड़ जाएंगे।

इस सीजन में अपनी 2 करोड़ की बेस प्राइज से खरीदे गए लसिथ मलिंगा अपने देश श्रीलंका लौट गए थे जहां श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से विश्व कप की तैयारी को लेकर खेली गई वनडे टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

गुरुवार सुबह ही मलिंगा फिर से लौट जाएंगे श्रीलंका

लसिथ मलिंगा श्रीलंका लौट जाने के कारण से मुंबई इंडियंस के लिए पिछला मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन एक मैच के बाद ही मलिंगा फिर से भारत लौट आए हैं और उनका किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बुधवार के मैच में उतरना तय है।

वहीं एक और दिलचस्प बात ये है कि लसिथ मलिंगा श्रीलंका में खेली गई वनडे टूर्नामेंट में गाले की टीम के कप्तान हैं और गाले की टीम फाइनल में पहुंची है जो गुरुवार को खेला जाएगा। तो वहीं लसिथ मलिंगा मुंबई से होते हुए गुरुवार सुबह ही कोलंबों के लिए उड़ान भरेंगे और फाइनल मैच का हिस्सा रहेंगे।

लसिथ मलिंगा को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कैसे मिलेगा मौका?

आपको बता दें कि वैसे लसिथ मलिंगा के स्थान पर मुंबई इंडियंस ने सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ को मौका दिया जिन्होंने उस मैच में आईपीएल इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

Could not have started better than this: Joseph

अब ऐसे में मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट को लसिथ मलिंगा के लौटने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ प्लेइंग इलेवन को लेकर माथापच्ची करनी पड़ सकती है। ये तो वक्त ही बताएगा कि मलिंगा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहते हैं या नहीं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- पंजाब के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा हुए चोटिल, तो टीम से जुड़े लसिथ मलिंगा appeared first on Sportzwiki.