आईपीएल सीजन 12 की शुरुआत से ही विवादों से इसका नाता रहा हैं फिर चाहे वो रविचंद्रन अश्विन द्वारा की गयी मांकडिंक हो या मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में फेंकी गयी नो बॉल. लेकिन रविचंद्रन अश्विन द्वारा की गयी मांकडिंक विवाद इस आईपीएल का अभी तक का सबसे बड़ा विवाद है.
इस मामले पर क्रिकेट दिग्गजों की भी थी अलग अलग राय

अश्विन द्वारा बटलर को की गयी मांकडिंग आउट के बाद कुछ क्रिकेट के दिग्गज अश्विन का समर्थन कर रहे थे, तो कुछ पूर्व खिलाड़ी अश्विन की आलोचना कर रहे थे. आईपीएल सीजन 12 के चौथे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाये थे और रनों का पीछा कर रही राजस्थान की टीम एक समय 1 विकेट खोकर 108 रन बना चुकी थी, लेकिन उस समय राजस्थान की पारी की 13वां ओवर कर रहे अश्विन ने 43 गेंद पर 69 रन बना चुके बटलर को मांकडिंक तरीके से आउट कर दिया. जिसके बाद राजस्थान की टीम ये मैच 14 रनों से हार गयी. अश्विन द्वारा बटलर को मांकडिंक करने से पहले एक बार भी चेतावनी नहीं दी गयी थी.
अब इस मामले पर खुलकर बटलर ने दी अपनी राय
इस विवाद के होने के बाद से ख़ुद बटलर ने इसपर अपनी कोई राय नहीं दी थी. अब जोस बटलर ने इस विवाद के बाद पहली बार मांकडिंक पर अपनी राय रखते हुए कहा कि
” हम सभी जानते है की मांकडिंक भी क्रिकेट का एक नियम है. जो बल्लेबाज को ग़लत फ़ायदा उठाने से रोकने के लिए बनाया गया है. लेकिन मुझे ये लगता है की इस नियम में एक बारीक़ से लाइन है जो ये कहती है की गेंदबाज अपनी रनअप पूरा करने के बाद बॉल डालने से पहले रुक नहीं सकता”.
उस विवाद के बाद मुझे हुई थी निराशा

बटलर ने इसके बाद कहा कि
“आउट होने के बाद मैं बहुत निराश था. मुझे ये अंदाज बिलकुल भी पसंद नहीं आया. मुझे लगा की टूनामेंट के शुरुआत में ही ये एक बड़ा विवाद है. सच में ये आईपीएल की एक निराशाजनक शुरुआत थी. जो कुछ भी हुआ वो मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं आया और मैं इसके बिलकुल भी साथ नहीं हूँ. आउट होने के एक दिन बाद तक मैं बहुत निराश था पर अगले दिन से फिर से मैं अपने काम में लग गया. लेकिन मैं चाहूँगा की ऐसा विवाद दोबारा ना हो”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.
The post IPL 2019: अश्विन द्वारा की गयी मांकडिंग पर अब खुलकर बोले जोश बटलर, अश्विन के लिए कही ये बात appeared first on Sportzwiki.
