Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- पर्पल कैप की रेस में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा, टॉप पर है यह युवा खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब आधा सफर पूरा  हो चुका है। इस आधे रास्ते में कई पड़ाव आए जब पर्पल कैप को हथियाने के लिए गेंदबाजों के बीज जबरदस्त होड़ रही। इस होड़ में हर दिन के साथ उलटफेर होता जा रहा है। पर्पल कैप की रेस में मौजूद गेंदबाजों के बीच कड़ी जंग देखने को मिल रही है।

पर्पल कैप की रेस में मौजूद हैं ये पांच गेंदबाज

तो आपको अब तक के सफर के बाद उन पांच गेंदबाजों के बारे में बताते हैं जिनके बीच पर्पल कैप की जंग चल रही है तो डालते हैं इन पांच गेंदबाजों पर एक नजर…

कगिसो रबाडा(दिल्ली कैपिटल्स)- 13 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से गजब का कहर ढा रहे हैं। कगिसो रबाडा ने तक खेले मैचों में अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजो को खूब परेशान किया है। रबाडा ने अब तक 7 मैच खेलकर 13 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

दीपक चाहर(चेन्नई सुपर किंग्स)- 10 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ना केवल विकेट निकाले बल्कि रन रोकने में भी सफलता हासिल की है। चाहर अब तक 7 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं।

इमरान ताहिर(चेन्नई सुपर किंग्स)- 10 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और इसके पीछे उनके गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन में इमरान ताहिर का भी बड़ा योगदान रहा है। इमरान ताहिर ने इस सीजन में अपनी फिरकी से 7 मैचों में 10 सफलताएं हासिल की है।

युजवेन्द्र चहल(आरसीबी)- 9 विकेट

भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज युजवेन्द्र चहल आईपीएल में आरसीबी के लिए भी धमाल मचा रहे हैं। युजवेन्द्र चहल जबरदस्त गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। जो अब तक खेले गए 6 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं।

मोहम्मद शमी(किंग्स इलेवन)- 9 विकेट

इस आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक अलग ही लय में दिख रहे हैं। मोहम्मद शमी ने अपनी मौजूदा फॉर्म का फायदा आईपीएल में भी अब तक उठाया है और शानदार काम कर रहे हैं। शमी 7 मैचों में 9 विकेट चटका चुके हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- पर्पल कैप की रेस में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा, टॉप पर है यह युवा खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.