Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए आईपीएल नीलामी में नजरअंदाज किये गये इस खिलाड़ी को अब टीम में शामिल कर रही दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस सीजन नाम और नए कलेवर के साथ उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई युवा सितारें हैं, जो टीम की नैया को पार लगाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच इस फ्रेंचाइजी ने एक अनुभवी खिलाड़ी को शामिल करने की तैयारी कर ली है।

दिल्ली कैपिटल्स मनोज तिवारी को  देने जा रहा है अपनी टीम में जगह

आईपीएल के 12वें सीजन के लिए हुई नीलामी में बंगाल के स्टार खिलाड़ी मनोज तिवारी को नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन अब उसी मनोज तिवारी को आईपीएल के इस सीजन के 25 मैचों के सफर के बाद अपनी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया है और माना जा रहा है कि उन्हें शामिल किया जाएगा।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी पिछले काफी सालों से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें इस सीजन की नीलामी में किसी भी टीम ने हिस्सा नहीं बनाया जिसके बाद मनोज तिवारी का दर्द भी छलका था और उन्होंने इसको लेकर ट्वीटर पर दुख भी जताया था।

हर्षल पटेल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर मिली मनोज तिवारी को जगह

लेकिन अब मनोज तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम का हिस्सा चोटिल हर्षल पटेल के स्थान पर ट्रायल के लिए बुलाया है जिसमें कुछ और खिलाड़ी भी है। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल चोट के चलते इस टूर्नामेंट से ही बाहर हो चुके हैं।

मनोज तिवारी ने ट्रायल दी और वो अब टीम के साथ सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में जुड़ सकते हैं। मनोज तिवारी को लेकर कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने कहा कि

“मनोज तिवारी सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ हमारे अगले मैच में यात्रा करेंगे। और वो तब तक ट्रेनिंग जारी रखेंगे। जब तक हम फाइनल कॉल नहीं ले लेते।”

मनोज तिवारी ने दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

तो वहीं मनोज तिवारी ने कैपिटल्स के ट्रायल को लेकर कहा कि

“मैंने ट्रायल में भाग लिया। मुझे लगा कि ये ठीक हो गया है। डीसी( दिल्ली कैपिटल्स) सलाहकार सौरव गांगुली और कोच रिकी पोंटिंग के साथ मेरी बातचीत हुई है। मुझे आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए आईपीएल नीलामी में नजरअंदाज किये गये इस खिलाड़ी को अब टीम में शामिल कर रही दिल्ली कैपिटल्स appeared first on Sportzwiki.