Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- पर्पल कैप की रेस में एक बार फिर से आगे निकला ये भारतीय आगे, टॉप पर स्टार भारतीय गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में गेंदबाजी में भी खास तरह की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीजन के अब तक के सफर में गेंदबाजी में हर मैच के साथ ही कोई आगे निकल रहा है, तो किसी को पीछे निकलना पड़ रहा है। इसी तरह से पर्पल कैप की होड़ बरकरार है।

पर्पल कैप की रेस में हैं ये पांच गेंदबाज

पर्पल कैप की इस रेस में आपको दिखाते हैं वो पांच गेंदबाज जिनके बीच चल रही है सबसे ज्यादा विकेट निकालने की जंग…

युजवेन्द्र चहल(आरसीबी)- 8 विकेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक निराशाजनक रहा है लेकिन उनके स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने खास तौर पर चमक बिखेरी है। युजवेन्द्र चहल ने रॉयल्स के खिलाफ एक बार फिर से बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 4 मैचों में 8 विकेट लेकर विकेटटेकर में सबसे आगे हैं।

इमरान ताहिर(सीएसके)- 6 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर का प्रदर्शन हर मैच के साथ ही प्रभावशाली होता जा रहा है। इमरान ताहिर ने ना केवल बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष कराया है बल्कि विकेट भी निकालें हैं। इमरान ताहिर इस सीजन में अब तक 3 मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं।

श्रेयस गोपाल(राजस्थान)- 6 विकेट

राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल ने काफी प्रभावित किया है। श्रेयस गोपाल ने आरसीबी के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर 3 बड़े विकेट अपने नाम किए और उसी के सहारे में पर्पल कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर आए गए। गोपाल ने अब तक 4 मैचों में 6 विकेट झटक लिए हैं।

कगिसो रबाडा(दिल्ली कैपिटल्स)- 6 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अपने फुल फॉर्म में हैं। कगिसो रबाडा ने इस सीजन में अपने रफ्तार और लाइन लैंथ के सहारे बल्लेबाजों को परेशान किया है। रबाडा ने अब तक खेले 4 मैचों में बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए हैं।

Rabada had told me that there would be 6 gangs yorkers: Iyer

ड्वेन ब्रावो(सीएसके)- 6 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो गेंदबाजी में गजब का कहर ढा रहे हैं। स्लॉग ओवर स्पेशलिस्ट माने जाने वाले ड्वेन ब्रावो ने इस आईपीएल सीजन में अपनी गेंदबाजी से बेहतरीन काम किया है। ड्वेन ब्रावो अब तक खेले 3 मैचों में 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- पर्पल कैप की रेस में एक बार फिर से आगे निकला ये भारतीय आगे, टॉप पर स्टार भारतीय गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.