Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- यह खिलाड़ी है आईपीएल का सबसे लकी खिलाड़ी जब भी खेलता कोई मैच टीम को मिलती है जीत

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में सनराईजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन में लगातार उदय होता जा रहा है। पिछली बार की उपविजेता सनराईजर्स हैदराबाद इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है और उन्होंने अपने पहले 4 में से तीन मुकाबलें अपने नाम किए हैं।

सनराईजर्स हैदराबाद का जबरदस्त प्रदर्शन जारी

अब तक सनराईजर्स हैदराबाद को इस सीजन में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा है। क्योंकि टीम के लिए सलामी जोड़ी डेविड वार्नर और जॉनी बेयरेस्टो तूफानी प्रदर्शन कर रहे हैं।

IPL-12: Hyderabad beat Delhi

ये दोनों ही बल्लेबाज इस सीजन में सनराईजर्स हैदराबाद के लिए मैच विजेता की तरह प्रदर्शन कर रहे हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अब तक खेले चारों ही मैचों में अपनी टीम को 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी दी है।

मोहम्मद नबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया बेहतरीन प्रदर्शन

ऐसे में डेविड वार्नर और जॉनी बेयरेस्टो किसी खिलाड़ी के लिए ज्यादा मौका नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराईजर्स हैदराबाद की टीम मुश्किलों में आ गई थी, लेकिन अफगान खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने संभाल लिया।

एक मुश्किल वक्त में जब गेंद और बल्ले से कांटे की टक्कर हो रही थी तभी मोहम्मद नबी ने तेज 17 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलायी। इतना ही नहीं गेंदबाजी में भी मोहम्मद नबी ने दो विकेट चटकाए।

नबी बन गए हैं सनराईजर्स के लकी चार्म, खेले 7 मैच, सभी में जीत

यहां पर मोहम्मद नबी के प्रदर्शन को देखने के बाद एक बात पर गौर करना जरूरी है कि मोहम्मद नबी सनराईजर्स हैदराबाद के लिए बहुत बड़ा लकी चार्म साबित हो रहे हैं।

मोहम्मद नबी आईपीएल में खेलने वाले दूसरे अफगान खिलाड़ी बने थे और वो अब तक अपना तीसरा सीजन खेल रहे हैं। साल 2017 में ही सनराईजर्स हैदराबाद का हिस्सा बनें नबी को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।

लेकिन मोहम्मद नबी को जो मौके मिले हैं वहां पर सनराईजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड 100 फिसदी है। यानि अब तक नबी ने कुल 7 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें से सनराईजर्स को सभी मैचों में जीत हासिल हुई है।

आईपीएल के इतिहास में अब तक एक ही ऐसा खिलाड़ी रहा है जिसे सभी मैचों में अपनी टीम की सफलता मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले पलानी अमरनाथ हैं जिन्होंने पहले सीजन में 6 मैच खेले और सभी में उनकी टीम को जीत हासिल हुई।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- यह खिलाड़ी है आईपीएल का सबसे लकी खिलाड़ी जब भी खेलता कोई मैच टीम को मिलती है जीत appeared first on Sportzwiki.