आईपीएल के 12 वें संस्करण का रोमांच अपने चरम पर है, सभी टीमें इस समय मैच को जीतते हुए 2 अंक हासिल करना चाह रही हैं. वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो विराट कोहली की राॅयल चैलैंजर्स अभी भी पहली जीत हासिल करने में नाकामयाब हुई है. पांच मैचों में सभी को इस टीम ने गंवा दिया है.

किंग्स इलेवन पंजाब जिसने आईपीएल के 11 वें संस्करण में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इस शुरुआत को कायम नहीं रख सके, जिसके कारण वह आईपीएल खिताब के आस-पास नहीं पहुंच सके. वहीं देखा जाए तो इस बार किंग्स ने अच्छी शुरुआत की है, इस बार इस लय को कायम रख पाती है कि नहीं ये तो गुजरते दौर के साथ सामने आ जाएगा.
विंडीज के धाकड़ बल्लेबाज को लेकर ओपनर मयंक अग्रवाल ने खुलाशा किया है कि वह पूरी तरह से पीठ की चोट से उबर चुके है, लेकिन वह मैच खेलेंगे या नहीं इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा.
क्रिस गेल पूरी तरह से फिटः
पंजाब का यह सलामी बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम का पिछला मैच चोट की वजह से नहीं खेल पाया था, गेल के टीम में ना रहने के बाद भी टीम ने दिल्ली को पटखनी मारी थी. इस मैच में पंजाब ने दिल्ली को 14 रनों से हरा दिया था. पंजाब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सैम कुरैन ने हैट्रिक ली थी.

मयंक ने चेन्नई सुपर किंग्स के मैच की पूर्व संध्या पर कहा,
‘‘मैं आपको यह नहीं कह सकता कि वह (गेल) मैच में खेलेंगे या नहीं लेकिन मैं यह जरुर कह सकता हूं कि वह पीठ की चोट से उबर चुके है.”
उन्होंने कहा,
“यह (सीएसके) एक गुणवत्ता वाली टीम है, यह एक अनुभवी पक्ष है और जब यह चेपॉक या अन्य जगहों पर आता है, तो काफी क्रूर होता है।”
जीत के इरादे से उतरेंगे अश्विन के किंग्सः
उन्होंने आगे कहा, कि
“हमारे लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपनी ताकत से खेलते रहें और जो हम अच्छा कर रहे हैं वह करें. अगर हम ऐसा करते हैं तो परिणाम अपने पक्ष में बखूबी आते है”.

बकौल मयंक दिल्ली के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है, इसी आत्मविश्वास के साथ हम चेन्नई के खिलाफ उतरेंगे. चेन्नई के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर मयंक उत्साहित है. और वह इस मैच को भी पंजाब के द्वारा ही जीतते देखना चाहते है.
The post IPL 2019ः किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ वो दिग्गज खिलाड़ी जो अकेले जीता सकता है मैच appeared first on Sportzwiki.