Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर लगातार फ्लॉप, क्या ऐसे आईपीएल जीत पाएगी धोनी की सेना?

आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने पहले 7 में 6 मैच अपने नाम किये हैं। आज टीम केकेआर के खिलाफ अपना आठवां मैच खेल रही हैं। इन सभी जीतों में चेन्नई के गेंदबाजों का अहम योगदान रहा है। इसके अलावा मध्यक्रम ने भी शानदार बल्लेबाजी की है, लेकिन टॉप आर्डर की फॉर्म चिंता का विषय है।

वॉटसन के बल्ले से नहीं निकल रहे रन

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने पिछले सीजन शानदार बल्लेबाजी की थी। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने शानदार शतक बनाया था लेकिन इस साल उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है।

अभी तक खेले 8 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 111 रन निकले हैं। इसमें दो मैचों में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। उनकी फॉर्म टीम के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है।

डू प्लेसीस भी पटरी से उतरे

अंबाती रायडू के शुरूआती मैचों में फ्लॉप होने के बाद फाफ डू प्लेसीस को सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिला। फाफ ने अपने पहले मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार अर्धशतक बनाया था।

उसके बाद कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच में भी उन्होंने मैच समाप्त किया था। उसके बाद फाफ का फॉर्म भी नीचे आया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए वहीं केकेआर के खिलाफ 24 रन बनाये।

धोनी पर पूरी जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की पूरी जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर आ जाती है। उन्होंने कई मैचों में टीम को मुश्किल से निकल कर जीत दिलाई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धोनी का बल्ला खामोश रहा।

इस मैच में उन्होंने 20 गेंद में 12 रन बनाये थे। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की करारी हार मिली थी। चेन्नई के पास सैम बिलिंग्स के रूप में सलामी बल्लेबाज बेंच पर है और धोनी से दबाव कम करने के लिए उन्हें सलामी बल्लेबाजी का मौका देना चाहिए।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर लगातार फ्लॉप, क्या ऐसे आईपीएल जीत पाएगी धोनी की सेना? appeared first on Sportzwiki.