Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: बूढ़ा हुआ शेर, अब सिर्फ भारतीय गेंदबाजों के सामने चलता है बल्ला, विदेशियों के सामने हैं फ्लॉप, देखें आंकड़े

मुबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का 15वां मैच 2 अप्रैल बुधवार को खेला जाना है. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एमएस धोनी से काफी उम्मीदें होगी, क्योंकि पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एमएस धोनी ने 46 गेंदों पर 75 रन की तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने इस मैच में 4 चौके और 4 चौके लगाये थे.

विदेशी गेंदबाजो के खिलाफ खुलकर नहीं खेल पा रहे धोनी 

भले ही इस आईपीएल में धोनी फॉर्म में हो, लेकिन वह इस आईपीएल में विदेशी गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है, लेकिन विदेशी गेंदबाजों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट बहुत निचे जा रहा हैं.

रबाडा, आर्चर जैसे गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्राइक रेट में गिरावट 

आपकों बता दें, कि एमएस धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोफ्रा आर्चर की गेंदों 9 गेंदों पर 9 रन बनाये थे. वहीं इस मैच में वह बेन स्टोक्स के खिलाफ भी बेबस नजर आये. उन्होंने स्टोक्स की 6 गेंदों पर मात्र 5 रन बनाये थे.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी किमो पॉल के खिलाफ वह 10 गेंदों पर मात्र 12 रन बना पाए थे. कगिसो रबाडा के खिलाफ भी 4 गेंदो पर मात्र 3 रन बना पाए थे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कर रहे धीमी बल्लेबाजी  

बता दें, कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अब एमएस धोनी एक विस्फोटक बल्लेबाज नहीं माने जाते हैं, बल्कि उनकी छवि अब एक धीमे स्ट्राइक रेट से खेलने वाले बल्लेबाज की बन गई है.

उन्हें कई बार हाल के समय में अपने स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. विदेशी गेंदबाजों के खिलाफ वह रन तो बना रहे हैं, लेकिन पहले जैसे चौके-छक्के नहीं लगा पा रहे हैं.

आईपीएल में विदेशी गेंदबाजों के खिलाफ एमएस धोनी के आंकड़े भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय जरुर है, क्योंकि विश्व कप 2019 में एमएस धोनी को सभी विदेशी गेंदबाज खेलने को ही मिलेंगे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: बूढ़ा हुआ शेर, अब सिर्फ भारतीय गेंदबाजों के सामने चलता है बल्ला, विदेशियों के सामने हैं फ्लॉप, देखें आंकड़े appeared first on Sportzwiki.