इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की सबसे दावेदार टीम की बात करें तो ऑरेंज आर्मी सनराईजर्स हैदराबाद को भुलाया नहीं जा सकता है। आईपीएल के खिताब की प्रबल दावेदार पिछले साल की रनरअप सनराईजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में भी चैंपियन वाली शुरुआत की।
सनराईजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम ने उनकी दावेदारी पर खड़े किए सवाल
सनराईजर्स हैदराबाद अपने पूरे शबाब पर है और जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। लेकिन पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऑरेंज आर्मी की दावेदारी पर उनके मिडिल ऑर्डर ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले तक सनराईजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की बाग डोर उनके सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरेस्टो ने संभाल रखी और मिडिल ऑर्डर का मौका ज्यादा नहीं आने दिया।
सनराईजर्स के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण को अपने मध्यक्रम पर है भरोसा
लेकिन इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजों के फ्लॉप होते ही मिडिल ऑर्डर की पोल खुल गई और मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराईजर्स हैदराबाद की टीम 136 रनों के स्कोर को भी चेज नहीं कर सकी।

भले ही मिडिल ऑर्डर नाकाम रहा हो लेकिन सनराईजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण को अपनी टीम के मिडिल ऑर्डर पर भरोसा है।
लक्ष्मण ने कहा हि
“दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हमारे मिडिल ऑर्डर को मौका मिला था। ये सही है कि वो शनिवार को इस मौके को फायदा नहीं उठा सके।”
“फिर भी हमें अपनी टीम के मध्यक्रम पर पूरा विश्वास है और उनकी काबिलियत पर भरोसा है। वो ऐसा कर चुके हैं और मुझे लगता है कि वो ज्यादा लंबा नहीं खिचेंगे।”
कीरोन पोलार्ड की पारी से हमें एक टीम के रूप में लेनी होगी सीख
वीवीएस लक्ष्मण ने आगे कहा कि
“वो पिचें जो ज्यादा स्ट्रोक मेकिंग नहीं होती है वहां पर लॉ-स्कोरिंग मैच होते हैं और दिलचस्प मुकाबला होता है। अगर आप पहले गेंदबाजी करते हैं सभी तरह से आपको डेथ पर ध्यान केन्द्रित करना महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि एक या दो महंगे ओवर बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं।”

“किरोन पोलार्ड की पारी शनिवार की रात को सबसे महत्वपूर्ण थी, खासकर उन परिस्थितियों में, ऐसे में हमें एक टीम के रूप में खेलने के लिए उनसे कुछ सीखना होगा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- सनराईजर्स हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को विविएस लक्ष्मण ने इनसे दी सीख लेने की सलाह appeared first on Sportzwiki.