Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: करो या मरो के मैच में विराट बिग्रेड आज बचना चाहेगी इस शर्मनाक रिकॉर्ड से...

इंटरनेट डेस्क। विराट एंड कंपनी के लिए आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाला मैच करो या मरो का मैच है। विराट एंड कंपनी आज हर हाल में इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगी। ​आपको बता दें कि रॉयल चैंलेजर्स बैंगलुरू टीम ने आईपीएल 12 में अभी तक छ: मैच खेले है और एक भी मैच में जीत हासिल नहीं की है।

इसी बीच आपको बता दें कि विराट एंड कंपनी आज का मैच हार जाती है तो उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। बैंगलुरू के नाम लगातार मैच हारने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि लगातार हार के दिल्ली डेयरडेविल्स के रिकॉर्ड को तोडऩे से बचना चाहेगी। दिल्ली डेयरडेविल्स को भी 2013 के सत्र में लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आरसीबी के लिए आज पंजाब के खिलाफ होने वाला मैच बहुत अहम है।

वहीं, बात करें किंग्स इलेवन पंजाब की तो पंजाब की टीम ने इस सीजन में अभी तक छह मैच खेले है और इस दौरान पंजाब की टीम को चार मैचों में जीत हासिल हुई है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी आज इस मैच को जीतकर अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी। आपको बता दें कि आरसीबी के लिए ये करो या मरो का मैच भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे खेला जाएगा। वहीं, आरसीबी के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की जगह पर आरसीबी में साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन शामिल होने जा रहे है।



Herald