Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: केकेआर को लगा एक और बड़ा झटका, टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हुआ चोटिल

आईपीएल के 12वें सीजन में अभी तक कई खिलाड़ी चोट के कारण नहीं खेल पा रहें हैं. चोटिल खिलाड़ियों की की वजह से कई टीम को इस लीग में परेशानी भी हो रहीं हैं लेकिन खिलाड़ियों के चोट के कारण मैच ना खेल पाने की वजह से आईपीएल टीमों को बहुत बड़ा झटका लगा हैं. अब कोलकाता के सुनील नरेन चोट के कारण मैच नहीं खेल रहें हैं.

कई खिलाड़ी चोट के कारण नहीं खेल रहें आईपीएल

इस आईपीएल में अभी तक कई खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हो गये हैं. गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी लुंगी नगिडी चोट के कारण इस आईपीएल में नहीं खेल रहें. इसके बाद चेन्नई के ही आलराउंडर डवेन ब्रावो भी चोट के कारण 2 हफ्ते के लिए आईपीएल से बाहर हो गये हैं.

कोलकाता नाईट राइडर्स के कई खिलाड़ी भी इस लीग से चोट के कारण बाहर हो गये हैं. जिनमें कमलेश नगरकोटी, शिवम मावी, अन्रिच नोर्त्जे का नाम शामिल है.

कोलकाता के लिए पहले ही मैच में चोटिल हो गये थे सुनील नरेन

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम में चोटिल खिलाडियों की संख्या बहुत ज्यादा हो रही हैं. लीग शुरू होने के पहले ही 3 खिलाड़ी खो चुकी कोलकाता को उसके पहले ही मैच में बड़ा झटका तब लगा जब टीम के मुख्य खिलाड़ी माने जाने वाले सुनील नरेन चोट के कारण ओपनिंग करने नहीं आये.

हालाँकि उनकी चोट उस समय ज्यादा गंभीर नहीं दिखी और वो दोबारा कोलकाता की टीम के लिए खेलते रहें. चोट लगने के बाद नरेन को आराम ना देने का कोलकाता टीम का फैसला उन पर भारी पड़ गया. अब सुनील नरेन एक बार फिर चोट के कारण मैच से बाहर हो गयें हैं.

टॉस के समय कोलकाता के कप्तान ने दिया नरेन के चोटिल होने का संकेत

आज अपने घरेलु मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल रही कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने संकेत देते हुआ कहा कि चोट के कारण हमारा एक खिलाड़ी नहीं खेल रहा. कोलकाता की टीम ने 3 बदलाव किये हैं. कोलकाता ने आज क्रिस लिन, सुनील नरेन और हैरी गर्नी को टीम से बाहर किया हैं.

क्रिस लिन ने अभी तक आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और हैरी गर्नी को पिच के कारण बाहर किया हैं. इससे साफ़ पता चलता हैं की सुनील नरेन चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post IPL 2019: केकेआर को लगा एक और बड़ा झटका, टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हुआ चोटिल appeared first on Sportzwiki.