Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: आंद्रे रसेल ने पोलार्ड और वॉटसन को पीछे छोड़ बना डाला ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

कोलकाता नाईट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल में केकेआर को अभी तक 4 जीत मिली है और तीन में रसेल को ही मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है। अभी तक खेले सभी 6 पारियों में 40+ का स्कोर बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं।

अनोखा रिकॉर्ड बनाया

आंद्रे रसेल ने कल मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही रसेल के आईपीएल में 50 विकेट पूरे हो गये। बल्ले से भी उन्होंने अभी तक आईपीएल में 1192 रन बनाये हैं।

अब आंद्रे रसेल आईपीएल में सबसे कम मैचों में 50 विकेट और एक हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने यह कारनामा अपने आईपीएल करियर के 57वें मैच में किया। केकेआर से पहले वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं।

इनके नाम था रिकॉर्ड

आंद्रे रसेल से पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कायरान पोलार्ड और शेन वॉटसन के नाम दर्ज थे। वॉटसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेल चुके हैं और अभी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है।

इन दोनों खिलाड़ियों ने 62 मैचों में यह कारनामा किया था। इन दोनों खिलाड़ी ने आईपीएल में गेंदबाजी बंद कर दी है। दोनों सिर्फ बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहे हैं।

इनके नाम भी शामिल

रसेल, पोलार्ड और वॉटसन के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और केकेआर के लिए खेल चुके जैक्स कैलिस का नाम भी इसमें शामिल है। ब्रावो ने यह कारनामा 78 तो कैलिस ने 79 मैचों में किया था।

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें दो खिलाड़ियों का नाम शामिल है। चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले रविन्द्र जडेजा और आईपीएल में कई टीमों से खेल चुके इरफ़ान पठान ने यह कारनामा किया है। जडेजा ने राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में अपने 100 आईपीएल विकेट पूरे किये थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: आंद्रे रसेल ने पोलार्ड और वॉटसन को पीछे छोड़ बना डाला ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.